फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, एक तो 10 साल बड़ी

Sat, 14 Jun 2025 12:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Who Married Younger Men: बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां अपने पतियों से काफी बड़ी हैं। आज हम इस खबर में उन्ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करने वालेह हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी बड़ी है। इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं। इन बातों में एक दिलचस्प बात यह भी है कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने पति से कई साल बड़ी हैं। इन अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। आज हम इस खबर में इन्हीं के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ। वहीं अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ। दोनों की शादी 20 अप्रैल साल 2007 को हुई थी। दोनों की एक बेटी आराध्या है। 
विज्ञापन

3 of 6
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान
सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू से पांच साल बड़ी हैं। सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ। कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 को हुआ था। दोनों की शादी 25 जनवरी 2015 को हुई।

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: इस तरह से 'शोले' में हुई थी अमिताभ बच्चन की एंट्री, धर्मेंद्र ने किया बड़ा खुलासा

4 of 6
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ - फोटो : इम
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल से पांच साल बड़ी हैं। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ था। विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को हुआ था। दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था, वहीं निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी से दो साल बड़ी हैं। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को हुआ था। वहीं अंगद बेदी का जन्म 6 फरवरी 1983 को हुआ था। दोनों की शादी 10 मई 2028 को हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें