शादी का सपना दुनिया की हर लड़की का होता है। अपनी शादी के दिन वह बेहद सुंदर लगने की कोशिश भी करती है और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शादी के लिए लड़कियां हजारों-लाखों का लहंगा खरीदती हैं और शादी के बाद वह लहंगा बेकार हो जाता है। वैसे भारतीय संस्कृति में साड़ी का अपना अलग ही महत्व है और शादी के लिए भारत में सदियों से साड़ी पहनने का चलन रहा है, लेकिन कुछ साल से लहंगे ने साड़ी की जगह ले ली। इस संस्कृति को तोड़ते हुए अब बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी साड़ी को शादी के जोड़े में शामिल कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
देवोलिना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख
- फोटो : social media
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी कर सभी को हैरान किया। खैर, कपल ने लो-प्रोफाइल रहते हुए कोर्ट मैरिज की, लेकिन उनकी शादी को लेकर अब तक बज बना हुआ है। देवोलिना ने अपनी शादी के जोडे़ के लिए किसी ब्राइडल लहंगे को नहीं चुना, बल्कि लाल रंग की साड़ी पहनी। इस साड़ी में देवोलिना बेहद हसीन लगीं। उन्होंने इसके साथ बेहद लाइट मेकअप किया था।
विज्ञापन
3 of 6
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ हाल ही में शादी की थी। दोनों ही शादी के जोड़ों में बेहद प्यारे लगे। आलिया ने शादी के लिए लहंगे की जगह सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई आयवरी और गोल्ड साड़ी पहनी थी, जो उन पर काफी फब रही थी। अब दोनों ही एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं और अपनी बेटी के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं।
4 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शादी के लिए साड़ी चुनी थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की और शादी के लिए साउथ इंडियन लुक अपनाया था। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर मौनी रॉय एकदम साउथ क्वीन लग रही थीं। साउथ इंडियन लुक की तरह ही मौनी ने टेम्पल ज्वेलरी के साथ बालों का स्टाइल भी किया था। आप भी ऐसे आइडिया अपनाकर अपनी शादी के लिए बेहतर लुक ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दीया मिर्जा
- फोटो : social media
दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पिछले साल वैभव रेखी संग शादी की थी। शादी में उन्होंने सिल्क की साड़ी पहनी और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लगी थीं। साड़ी के साथ उन्होंने लाइटवेट जूलरी भी कैरी की थी। फैंस ने उनकी शादी के फोटोज खूब पसंद किए थे।
यामी गौतम
इस लिस्ट में यामी गौतम का नाम भी शामिल है, जिन्होंने शादी पर लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उस दौरान यामी बेहद खूबसूरत दिखी थीं। यामी ने बताया था कि उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, वह उनकी मां की थी और वह हमेशा से ही इसे पहनना चाहती थीं। यामी ने यह भी बताया कि वह बेहद साधारण तरीके से ही शादी करना चाहती थीं।