फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: दीपिका पादुकोण से विद्या बालन तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने नहीं लगाया पति का सरनेम

Wed, 18 Jun 2025 06:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actresses Surnames: लड़कियों की शादी के बाद अक्सर उनसे सरनेम बदलने की उम्मीद की जाती है। परंपरा के मुताबिक शादी के बाद महिलाएं पति का उपनाम अपनाती हैं। मगर, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियों ने इसमें बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
1 of 7
कैटरीना कैफ-ट्विंकल खन्ना-दीपिका पादुकोण-रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
'नाम में क्या रखा है'? विलियम शेक्सपियर की यह बात अक्सर लोग दोहराते हैं। यह बात अपनी जगह सही भी है। मगर, एक सच यह भी है कि नाम में किसी इंसान की पहचान छिपी है। लड़कियों के मामले में अक्सर शादी के बाद उपनाम में बदलाव कर दिया जाता है। उपनाम की बात हम अचानक इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नाम के आगे से 'आहूजा' सरनेम हटा दिया। उन्होंने यह फैसला न्यूमरोलॉजी के मुताबिक लिया है। मगर, इस बहाने हम उन अभिनत्रियों से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने प्रचलित परंपरा के मुताबिक शादी के बाद भी अपने पति का सरनेम नहीं लगाया है। जानते हैं
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। दोनों की बॉन्डिंग गजब की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी 2018 में हुई। अभिनेत्री ने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। बता दें कि रणवीर और दीपिका की एक बिटिया है, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है। 
विज्ञापन

3 of 7
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
इसी तरह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी शादी के बाद सरनेम में बदलाव नहीं किया। अनुष्का ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी रचाई। कपल के दो बच्चे- बेटी वामिका और बेटा अकाय है। 

Bollywood Debut: आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर तक, इन एक्टर्स ने रोमांटिक फिल्मों से किया बॉलीवुड में डेब्यू

4 of 7
कैटरीना और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल से शादी रचाई। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में निजी समारोह में शादी की। शादी के बाद कैटरीना ने अपना सरनेम नहीं बदला है। 
विज्ञापन

5 of 7
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने साल 2004 में डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ पंजाबी ट्रेडिशन से शादी रचाई। शादी के बाद रवीना ने अपने उपनाम में कोई बदलाव नहीं किया। 
विज्ञापन

6 of 7
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन
चर्चित अभिनेत्री विद्या बालन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से बात रखने वाली अभिनेत्री विद्या की शादी साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से हुई। शादी के बाद विद्या बालन ने उपनाम नहीं बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
ट्विंकल खन्ना
चर्चित अभिनेत्री और अब राइटर बन चुकीं ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। अक्षय और ट्विंकल की शादी साल 2001 में हुई। ट्विंकल तो सरनेम में बदलाव पर टिप्पणी भी कर चुकी हैं। एक बार एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि शादी के बाद अपना सरनेम इसलिए नहीं बदला, क्योंकि वह शादीशुदा हैं, ब्रांडेड नहीं हैं। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी और सोहा अली खान का नाम भी आता है। इन्होंने भी अपने सरनेम में शादी के बाद बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें