फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood actress and their crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं इन एक्टर्स की दिवानी, चिप्स के पैकेट तक किए इकट्ठा

Sat, 17 May 2025 05:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actress Crush: इस लेख में हम जानेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रश के बारे मे, जिन्हें वो बहुत पंसद करती थीं। इस लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेता शामिल हैं, जिन पर अभिनेत्रियां मर मिटती थीं।
विज्ञापन
1 of 7
परिणीति चोपड़ा और रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

आम लोगों की जिंदगी में ऐसा कोई ना कोई शख्स होता है, जिसे वो बहुत पसंद करते हैं। इसी तरह एक्ट्रेस की जिंदगी में भी उनके पसंदीदा व्यक्ति होते हैं। जानिए आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के क्रश के बारे में। एक अभिनेत्री तो अपने क्रश की इस कदर दीवानी थी कि वो अपने कमरे में उनके पोस्टर लगा कर रखती थीं। जानिए।

विज्ञापन

2 of 7
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

रवीना टंडन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बताया था कि वह संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थीं। यही नहीं उन्होंने अपने कमरे में अभिनेता के पोस्टर लगा रखे थे।

विज्ञापन

3 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि वह सैफ अली खान की बहुत बड़ी फैन थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि बचपन में वह चिप्स के पैकेट्स इकट्ठा करती थीं, जिसमें सैफ की फोटो होती थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: ‘द रॉयल्स’ में बड़े होंठों को लेकर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर,अभिनेत्री का जवाब हो रहा वायरल

4 of 7
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya

विद्या बालन
सिनेमाई दुनिया की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार विद्या बालन ने भी अपने क्रश का खुलासा किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया था कि वह शाहरुख खान को पंसद करती हैं और उनके साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं

विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि था कि वह जब छोटी थीं, तो उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई 'इश्क विश्क' फिल्म देखी थीं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर थे, जिन्हें वो पसंद करती थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Kapkapiii: 'कंपकंपी' से पहले तुषार कपूर ने दी बॉलीवुड को ये हिट फिल्में, अवॉर्ड के लिए हुईं नामांकित

विज्ञापन

6 of 7
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने क्रश का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने एक बताया था कि उन्हें हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर काफी पसंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बताया था कि वह लियोनार्डो डिकैप्रियो की बहुत बड़ी फैन थीं। उनके पोस्टर को वह अपने पूरे कमरे में लगा कर रखती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें