सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone
सनी लियोनी को बॉ़लीवुड में 'बेबी डॉल' नाम से भी जाना जाता हैं। उन्होंने 'बेबी डॉल', 'चार बोतल वोडका', 'सैयां सुपरस्टार' और 'ट्रिपी ट्रिपी' जैसे कई गानों में शानदार डांस किया है। उनके आइटम सॉन्ग काफी ज्यादा हिट होते हैं। एक समय था, जब फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को चर्चा में लाने के लिए सनी लियोनी का आइटम सॉन्ग शामिल किया करते थे। सनी के म्यूजिक वीडियोज पर आज भी जमकर व्यूज आते हैं। उन्होंने रागिनी एमएसएस 2, वन नाइट स्टैंड, कुछ कुछ लोचा है, ओ माई घोस्ट, बेईमान लव, एक पहेली लीला समेत कई फिल्मों में काम किया है।