फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: कंगना से लेकर स्मृति ईरानी तक इन अभिनेत्रियों ने राजनीति में रखा कदम, हुईं कामयाब

Sun, 23 Mar 2025 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actresses Becomes A Politician: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पहले अभिनय में नाम कमाया इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। यहां भी उनका सफर कामयाब रहा।
विज्ञापन
1 of 6
कंगना स्मृति हेमा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
कंगना रनौत और स्मृति ईरानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां हैं और दोनों ही कामयाब राजनेता भी हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से अपना करियर शुरू किया और आज कामयाब राजनेता हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'शोले' का नाम शामिल है। उन्होंने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह 2014 से मथुरा से सांसद हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Taylor Swift: ब्रेक के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं टेलर स्विफ्ट, पहली पोस्ट में की सेलेना गोमेज की तारीफ
 
विज्ञापन

3 of 6
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला
जया बच्चन
जया बच्चन ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने भी 'शोले' में अदाकारी की थी। वह अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। जया बच्चन 2004 से समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सदस्य हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर खान ने डेढ़ महीने में सीखा था 'धूम 3' का ये डांस, बच्चों के साथ की थी मेहनत

4 of 6
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp
किरण खेर
किरण खेर बॉलीवुड में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाने जाती हैं। उन्होंने 'ओम शांति ओम' में बेहतरीन अदाकारी की थी। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। साल 2014 में वह चंडीगढ़ से लोकसभा के लिए चुनी गईं।
विज्ञापन

5 of 6
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी पहले टीवी का जाना माना चेहरा थीं। वह 'क्योंकि सास कभी बहू थी' से बहुत मशहूर हुईं। वह भारतीय जनता पार्टी से अमेठी से सांसद रहीं और गुजरात से राज्यसभा सदस्य रहीं। ईरानी 2019 से 2024 तक महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं। फिलहाल वह केंद्रीय मेंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने बॉलीवुड को 'गैंगस्टर' और 'क्वीन' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। फिल्हाल वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें