Celebs Left Film Industry: हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सीमा पाहवा ने सिनेमाई दुनिया छोड़ने के कुछ संकेत दिए थे। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अचानक अभिनय छोड़ सबको चौंका दिया था।
सिनेमाई दुनिया बिल्कुल समुद्र की तरह है, जिसमें कई एक्टर्स गोता लगाते हैं। कुछ तो इसमें कई साल तैरते हैं, लेकिन कुछ उपलब्धि पाने के बाद भी अपने अभिनय करियर को बहुत जल्द अलविदा कह देते हैं। यह चर्चा इस समय इस लिए हो रही है क्योंकि बीते दिनों अभिनेत्री सीमा पाहवा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर कुछ संकेत दिए थे। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने मशहूर होने के बाद छोड़ी एक्टिंग।
विज्ञापन
2 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा टाकिया
बॉलीवुड की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री आयशा टाकिया, जिन्होंने 'टॉर्जन' और 'वॉन्टेड' जैसी शानदार फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने फरहान आजमी से शादी की और एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये भी कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की वजह से अभिनय छोड़ने का कदम उठाया।
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल भी चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। साल 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी' में एक्ट्रेस बतौर मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था और उनका अचानक एक्सीडेंट हो गया। इसी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस समय अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं।
4 of 5
जायरा वसीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
जायरा वसीम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने अचानक फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं के साथ संघर्ष के कारण उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय छोड़ दिया था।
सना खान
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'जय हो', जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री ने सिनेमाई दुनिया से दूरी बना ली थी। साल 2020 से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दिया था।