Bollywood Actors Who Played the Role of a Blind Character: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें एक्टर्स ने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में।
हाल ही में शनाया कपूर और व्रिकांत मैसी अभिनीत 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें दिखाया गया कि एक्ट्रेस की आंखों पर काली पट्टी बंधी है, तो विक्रांत मैसी ने काला चश्मा पहना हुआ है। इससे ये संकेत मिल रहा है कि फिल्म में किसी ना किसी को अंधा दिखाया जाएगा। पहले भी बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनी है, जिसमें एक्टर्स ने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अभिनीत 'आंखें' में अभिनेता ने अंधे का किरदार निभाया था। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। इसमें अक्षय कुमार के अलावा अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल, परेश रावल, जैसे कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 8
अंधाधुन
- फोटो : एक्स
आयुष्मान खुराना
श्रीराम राघवन के निर्देशन में साल 2018 में एक फिल्म रिलीज हुई 'अंधाधुन'। इस फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर आयुष्मान खुराना नजर आए थे, जिन्होंने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेता के अलावा तब्बू भी नजर आई थीं।
4 of 8
ऋतिक रोशन
- फोटो : एक्स
ऋतिक रोशन
साल 2017 में 'काबिल' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने रोहन भटनागर नाम के अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था और उन्हें अपने प्यार की मौत का बदला लेते देखा जाता है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 8
काजोल
- फोटो : एक्स
काजोल
साल 2006 में आमिर खान अभिनीत ‘फना’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के आधे हिस्से में काजोल ने एक अंधी लड़की का रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था।
विज्ञापन
6 of 8
ब्लैक
- फोटो : एक्स
रानी मुखर्जी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साल 2005 में एक फिल्म आई 'ब्लैक', जिसमें अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अभिनेत्री ने अंधी लड़की का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
7 of 8
संजय दत्त
- फोटो : एक्स
संजय दत्त
फिल्म ‘दुश्मन’ में संजय दत्त ने अंधे शख्स का किरदार निभाया था। 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में आशुतोष राणा और काजोल भी नजर आए थे। यह एक थ्रिलर-एक्शन फिल्म थी।
दीपिका पादुकोण
प्रदीप सरकार के निर्देशन में साल 2010 में एक फिल्म रिलीज हुई 'लफंगे-परिंदे'। इसमें दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेत्री ने नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया था।