फिल्मी सितारे अपने काम से दुनियाभर में मशहूर तो हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह उनके लिए परेशानी का भी सबब बन जाता है। अधिकतर कलाकारों के पास अपनी सुरक्षा के लिए निजी अंगरक्षक होते हैं, लेकिन कई बार धमकियां मिलने के कारण इतनी सुरक्षा काफी नहीं होती। फिल्म इंडस्ट्री में कई मौके ऐसे आ चुके हैं, जब सरकार द्वारा कलाकारों को सुरक्षा देनी पड़ी थी। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में, जिन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा दी जा चुकी है।