फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा से पहले यह सितारे भी हुए सड़क हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जिंदगिंयां

Tue, 07 Oct 2025 01:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebrities Who Met With Road Accidents: विजय देवरकोंडा से पहले भी कई नामचीन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को सड़क दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है — कुछ को मामूली चोटें आईं, तो कुछ की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन
1 of 10
सितारे जिनके साथ हुए सड़क हादसे - फोटो : एक्स
सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। विजय ने बाद में बयान जारी करते हुए कहा कि वो सुरक्षित है, बस थोड़ा सिर दर्द हो रहा है। हालांकि विजय पहले ऐसे सितारे नहीं है जो सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनसे पहले कई सेलेब्स के साथ ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ वर्षों पहले राजस्थान के लालसोट बाईपास पर बड़ा हादसा हुआ था। उनकी कार की दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में हेमा मालिनी को चेहरे और सिर पर चोटें आईं, जबकि दूसरी गाड़ी में मौजूद एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इलाज के बाद हेमा मालिनी ठीक तो हो गईं, लेकिन उन्होंने बाद में कहा था कि वह हादसे को कभी नहीं भूल पाईं।
विज्ञापन

3 of 10
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शबाना आजमी
जनवरी 2020 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक भीषण कार हादसे का शिकार हुईं। यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई, जब उनकी कार तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा पर फिर से बहस छिड़ गई थी।

4 of 10
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन 
सितंबर 2017 में अभिनेत्री विद्या बालन मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मीटिंग के लिए जा रही थीं, तभी उनकी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसा बड़ा नहीं था और विद्या को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को सतर्क होकर ड्राइविंग करने की सलाह दी थी।

यह खबर भी पढ़ें: Actor Arrested: साउथ अभिनेता-निर्देशक हेमंत हुए गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप
विज्ञापन

5 of 10
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
वाणी कपूर 
17 नवंबर 2024 को जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री वाणी कपूर एक हादसे का शिकार हुईं। वह फिल्म के एक सीन के लिए स्कूटर चलाने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी स्कूटर फिसलकर पास खड़ी पुलिस कार से जा टकराया। गनीमत रही कि वाणी को चोट नहीं लगी और उन्होंने अगले ही दिन शूटिंग फिर से शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 10
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
अप्रैल 2003 में फिल्म ‘खाकी’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय एक गंभीर हादसे का शिकार हुईं। नासिक में एक स्टंट सीन के दौरान स्टंटमैन की कार अनियंत्रित होकर सीधे ऐश्वर्या की कुर्सी से टकरा गई। उन्हें कई जगहों पर गहरी चोटें आईं, पैर की हड्डी टूट गई और शरीर पर कांटों के घाव हो गए। अमिताभ बच्चन ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतज़ाम किया और अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से उन्हें मुंबई लाया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: चुनावी मंच से फिल्मी पर्दे तक, लव लाइफ से दुश्मनी तक; विवादों से पवन सिंह का रहा पुराना नाता
विज्ञापन

7 of 10
सोनू सूद और पत्नी सोनाली सूद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonu_sood
सोनाली सूद
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मार्च 2024 में मुंबई-नागपुर हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हुईं। उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। हालांकि हादसा गंभीर दिख रहा था, लेकिन सोनाली, उनकी बहन और भतीजा सुरक्षित रहे। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा और बाद में डिस्चार्ज कर दिया।

8 of 10
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनु अग्रवाल
‘आशिकी’ फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल का हादसा बॉलीवुड के इतिहास में सबसे भयावह माना जाता है। साल 1999 में उनकी कार दिल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह कई दिनों तक कोमा में रहीं और उनकी याददाश्त तक चली गई थी। उन्होंने बाद में योग और ध्यान के सहारे खुद को दोबारा खड़ा किया और अपनी आत्मकथा में उस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी बताई।

9 of 10
महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी का 1999 में शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके चेहरे पर कांच के टुकड़े जा धंसे थे। उन्होंने कई सर्जरी कराई और लगभग एक साल तक कैमरे से दूर रहीं। बाद में महिमा ने खुलासा किया था कि उस वक्त उन्हें डर था कि शायद वह दोबारा अभिनय नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन

10 of 10
गायत्री जोशी - फोटो : एक्स
गायत्री जोशी 
फिल्म ‘स्वदेस’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री गायत्री जोशी का सितंबर 2023 में इटली में एक भीषण कार हादसा हुआ था। वह अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ लग्जरी कार रेस में शामिल थीं, जब उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में विदेशी दंपति की मौत हो गई, हालांकि गायत्री और उनके पति बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें