फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors OTT Fees: ये अभिनेता ओटीटी से वसूलते हैं मोटी रकम, बड़े पर्दे के कलाकार यहां भी अव्वल

Sat, 08 Feb 2025 07:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors OTT Fees: ओटीटी की दुनिया में बड़े पर्दे के कलाकार फीस के मामले में यहां भी अव्वल हैं। आइए आज हम जानते हैं ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए ये अभिनेता कितनी फीस लेते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी से ये सितारे लेते हैं मोटी रकम - फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी के बाद से ओटीटी की दुनिया ने सिनेमा प्रेमियों के बीच में अपनी खास जगह बनाई। दर्शकों का एक बड़ा तबका ओटीटी पर शिफ्ट हुआ। इस बदलाव ने बहुत सारे कलाकारों के लिए नए अवसर भी पैदा किए। इसकी बदौलत अभिनय की दुनिया के कई कलाकार ओटीटी के माध्यम से उभर कर सामने आए। बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने भी ओटीटी का रुख किया। बड़े पर्दे पर मोटी रकम वसूलने वाले अभिनेताओं ने ओटीटी की दुनिया में भी फीस लेने में अव्वल रहें। आइए आज हम कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जानते हैं, जो ओटीटी पर अभिनय करने के लिए अच्छी-खासी फीस वसूलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज सितारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में की हैं। ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ से उन्होंने ओटीटी में डेब्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के लिए अभिनेता ने 125 करोड़ की फीस ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत ने बॉलीवुड के अलावा कई ओटीटी फिल्मों और सीरीज में काम किया है। हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ रिलीज हुई। इससे पहले वह ‘थ्री ऑफ अस’, ‘महाराज’,’पाताल लोक’ और अन्य की कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अपने प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 

4 of 6
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान
सैफ अली खान बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा चुके हैं। अभिनेता ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘तांडव’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की, लेकिन उन्हें असली पहचान ओटीटी से मिली। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘कालीन भैया’ के किरदार ने उन्हें जन-जन के बीच मशहूर कर दिया। वह एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। वह बहुत सारी ओटीटी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अपने एक प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी अपना जलवा बिखेरा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक ओटीटी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें