यूनाइटेड कच्चे
- फोटो : एक्स
यूनाइटेड कच्चे
2023 में रिलीज हुई सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' में भी इमिग्रेशन की कहानी देखने को मिली। सीरीज में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, मनु ऋषि चड्ढा, सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में हैं। कहानी की बात करें तो इसमें एक भारतीय लड़का अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए यूरोप चला जाता है और वह वहां अवैध तरीके से घुसपैठ करता है, जहां उसकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी, बांग्लादेशी लोगों से भी होती है, जो यूके में अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिन्हें वहां 'कच्चे' के नाम से जाना जाता है। वह लड़का टूटिस्ट वीजा पर यूरोप गया है, लेकिन वहां नौकरी की तलाश करता है, जिसके बीच उसे पुलिस से बचकर रहना पड़ता है।