टाइगर श्रॉफ की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मों की दुनिया में टाइगर
चर्चित स्टार के बेटे होने के बावजूद परिवार ने चाहा कि वह अपना करियर खुद बनाए। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी, जिसे साजिद नाडियाडवाल ने प्रोड्यूस किया था और सब्बीर खान ने निर्देशन। इस फिल्म को लेकर इनकी कुछ आलोचनाएं भी हुई थी। वहीं एक ओर इस फिल्म के ‘व्हिसल बजा’ और ‘रब्बा’ गाने बहुत हिट साबित हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'ए फ्लाइंग जट', 'मुन्ना माइकल', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में बतौर मुख्य भूमिका में काम किया। इनमें से इनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जिस कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। साल 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इसमें टाइगर के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे।
यह खबर भी पढ़ें: Vidya Balan: विद्या बालन ने सोशल मीडिया पोस्ट करके लोगों को अलर्ट किया, एआई कंटेंट से बचने को कहा