बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने काफी दिनों से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है और वह लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'आई हेट लव स्टोरीज', 'मेरी ब्रदर की दुल्हन', 'डेल्ही बेली' ने काफी चर्चा बटोरी थीं। अपने अभिनय से दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब खबर आ रही है कि इमरान एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक करने वाले हैं।