फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल तीन शादियों पर बोले- हमारा दिल भरता ही नहीं, हम देओल कुछ ऐसे ही हैं!

Sun, 05 May 2024 04:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल कल यानी शनिवार रात को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस एपिसोड में वे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और अपनी प्यारी पत्नी तान्या देओल के बारे में बातें करते दिखाई दिए। आइए आपको बताते हैं बॉबी देओल ने अपनी पत्नी और अपनी शादी के बारे में क्या कुछ कहा --
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में बॉबी देओल और उनके भाई सनी देओल ने अपनी मजेदार बातों से दर्शकों के दिलों को लुटते दिखाई दिए। कपिल शर्मा के साथ बॉबी देओल खुलकर बातें करते नजर आए। कपिल ने बॉबी देओल से कहा कि उनके कुछ फैंस ने उनसे कुछ सवाल पूछे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा हंसते हुए बॉबी देओल से कहते हैं, 'बॉबी भाई आपसे आपके फैंस ने पूछा है कि 'एनिमल' में आपने तीन शादियां की हैं। वे भी तीन शादी करना चाहते हैं। उन्हें क्या करना चाहिए'।  

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा के सवाल को सुनकर को बॉबी देओल मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अब हम क्या करें। रोमांस के मामले में हम देओल ऐसे ही हैं। हमारा प्यार से दिल भरता ही नहीं हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'यह सब मजाक है। मैं सच्चे प्यार में विश्वास करता हूं। मैं पिछले 28 साल से तान्या के साथ हूं और मैं बेहद खुश हूं। मेरी शादी को 28 साल हो गए हैं और हर दिन मैं खुद को तान्या के प्यार में पाता हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास तान्या हैं। वे बेहद सरल और सुंदर महिला हैं'। बॉबी देओल की यह बात दर्शकों को काफी पसंद आती है। वे खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें