फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: घर में जाते ही अदनान शेख ने मारी पलटी, दोस्त विशाल को छोड़ नैजी-सना सुल्तान से मिलाया हाथ

Fri, 19 Jul 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदनान शेख, विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अब अदनान भी पलटी मारते नजर आ रहे हैं। घर में जाते ही अदनान ने सना सुल्तान और नैजी से हाथ मिलाया है और विशाल और लवकेश की दोस्ती को फेक बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
अदनान शेख - फोटो : इंस्टाग्राम adnaan_07dz
'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर के पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में अदनान शेख अभी भी शो में अपनी जगह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, एक बात जो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के फैंस के लिए चौंकाने वाली हो सकती है, वह है विशाल पांडे से नैजी की ओर अपना रुख बदलने का उनका फैसला।
विज्ञापन

3 of 5
अदनान शेख, एल्विश यादव और लवकेश कटारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ corrupt_tuber, @ adnaan_07dz
'बिग बॉस ओटीटी 3' के हालिया एपिसोड में अदनान और साई केतन राव एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए, जहां अदनान ने खुलासा किया कि वह और विशाल शो के बाहर से दोस्त हैं और वह हमेशा उनका समर्थन करते रहे हैं। हालांकि, शो की शुरुआत में जब लवकेश ने विशाल का मजाक उड़ाया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया और इससे वह चिढ़ गए।

4 of 5
अदनान शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
अदनान ने आगे कहा कि उनका मानना है कि वह विशाल की पहली या दूसरी प्रायोरिटी नहीं हैं और इसलिए उन्होंने भी अब अपनी प्रायोरिटी सना सुल्तान को दे दी है। साई ने फिर विशाल और लवकेश की दोस्ती के बारे में बात की और इसे नकली बताया। अदनान भी इस बात से सहमत दिखे और कहा कि उनकी दोस्ती का सच बहुत जल्द सामने आ जाएगा। साई भी अदनान से सहमत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदनान शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
बता दें कि शो में लवकेश और विशाल के बीच गहरी दोस्ती है, लेकिन शो में अदनान की एंट्री के बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि अभी ऐसा होने वाला नहीं है।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को था रहमान पर संदेह, इस एल्बम से जुड़ी है ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें