फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशनूर कौर के बॉडी शेमिंग कमेंट से लेकर अमाल मलिक की टिप्पणी तक; विवादों में रहे 'बिग बॉस 19' के ये मोमेंट्स

Sun, 07 Dec 2025 05:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Controversy: 'बिग बॉस 19' के कई पल विवादों में रहे। किसी ने किसी को लेस्बियन कहा तो किसी ने किसी को लकड़ी का टुकड़ा मारा। आइए इन विवादों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 19 - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले पास आ रहा है, एक्साइटमेंट अपने पीक पर है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो ड्रामा, झगड़ों और शॉकिंग मोमेंट्स से भरा हुआ है। आइए इस सीजन की कुछ सबसे विवादित घटनाओं पर नजर डालते हैं, जिससे यह सीजन चर्चा में रहा।
विज्ञापन

2 of 7
मालती चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
'लेस्बियन' विवाद
'बिग बॉस 19' में तब विवाद हुआ जब कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को 'लेस्बियन' कहा था। कुनिका ने बाद में अपनी गलती मानी और कहा कि यह असंवेदनशील टिप्पणी थी। शो के होस्ट सलमान खान और रोहित शेट्टी ने भी कुनिका की निंदा की।
विज्ञापन

3 of 7
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
पिता को 'फेलियर' कहा
'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने गौरव खन्ना के साथ नेपोटिज्म पर बहस के दौरान अपने पिता को 'फेलियर' कहा था। इस पर काफी विवाद हुआ। उनका मानना था कि उन्हें अपने परिवार के नाम का फायदा नहीं मिला, बल्कि और मुश्किलें आईं। इस पर उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले, कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें सब कुछ

4 of 7
फरहाना भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दो कौड़ी की औरत कहा
फरहाना भट्ट ने बहस के दौरान नीलम गिरी को 'दो कौड़ी की औरत' कहा था। इससे घर में काफी हंगामा हुआ और नीलम गिरी भावुक होकर रोने लगीं। इस पर सलमान ने फरहाना को सबके सामने डांट लगाई थी।
विज्ञापन

5 of 7
तानिया मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
लकड़ी का टुकड़ा मारा
'टिकट टू फिनाले' टास्क में, अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच भिडंत हो गई। टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने अशनूर को चिढ़ाया और उनके खेल पर ताने मारे। गुस्से में अशनूर ने लकड़ी का टुकड़ा उठा लिया और तान्या के हाथ पर मार दिया। इसके बाद अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
फरहाना भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेट तोड़ दी
बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा में बर्तन धोने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद फरहाना गुस्से में आ गईं और उन्होंने प्लेट तोड़ दी। इसके टुकड़े तानिया मित्तल को लग गए। यह मामला काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अशनूर कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अशनूर कौर पर टिप्पणी
तान्या मित्तल और नीलम गिरी समेत कंटेस्टेंट्स ने अशनूर के वजन और लुक्स के बारे में बार-बार गलत बातें कहीं। इन कमेंट्स की आलोचना हुई। इसे लेकर होस्ट ने भी उन्हें डांटा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें