फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: दो दिनों में 50 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’, 100 करोड़ी बनने के करीब पहुंची ‘तेरे इश्क में’

Sun, 07 Dec 2025 08:34 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा ‘धुरंधर’ और ‘तेरे इश्क में’ का हाल…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर’ का धमाका देखने को मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए दूसरे दिन बढ़ी या घटी ‘धुरंधर’ की कमाई और ‘तेरे इश्क में’ का हुआ क्या हाल…

विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

धुरंधर
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ की दूसरे दिन की कमाई में इजाफा हुआ है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए बटोर डाले। इसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 59.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर - फोटो : एक्स

सुबह के शो का मिला फायदा
फिल्म के पहले दिन का प्रदर्शन देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के नए शो भी जोड़ दिए गए। इनमें मिड नाइट और जल्दी सुबह के कुछ शो ऐड किए गए। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को इन नए शोज का फायदा भी मिल रहा है। तभी तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सुबह-सुबह ही खबर लिखे जाने तक 24 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आज रविवार के दिन फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों से भी ज्यादा कमाई कर सकती है।

4 of 5
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर बनी
‘धुरंधर’ के जरिए रणवीर सिंह ने लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में रणवीर के लिए ये फिल्म काफी अहम है। अब कमाई देखकर ऐसा लगता है कि ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ही ‘धुरंधर’ रणवीर के लिए सबसे बड़ी ओपनर तो बन ही चुकी है। अब देखना ये है कि आगे फिल्म किस तरह की कमाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स

तेरे इश्क में
‘धुरंधर’ के रिलीज होते ही ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर पड़ा है, जो की स्वाभाविक ही था। अपने नौवें दिन शनिवार को ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के सामने भी 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन को 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म के सामने बुरा नहीं माना जाएगा। इसके साथ ही नौ दिनों में ‘तेरे इश्क में’ की कुल कमाई 92.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। अब देखना ये है कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए और कितने दिनों का समय लेती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें