Bigg Boss 19 Contestants: 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो शो में बहुत कम नजर आ रहे हैं। उनका गेम बिल्कुल भी खुलकर सामने नहीं आ पाया है।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस सीजन में दर्शकों को शुरू से ही ड्रामा, एंटरटेनमेंट और झगड़े देखने को मिले। कई कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते में खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनकी मौजूदगी अब तक बहुत कम नजर आई है। दर्शकों को लग रहा है कि ये सितारे अभी तक शो में अपनी असली पर्सनालिटी और गेम स्ट्रैटेजी को सामने नहीं ला पाए हैं। आइए जानते हैं उन चेहरों के बारे में जो ‘बिग बॉस 19’ में तो हैं, लेकिन अभी तक अपना दमखम दिखाने में पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आवेज
- फोटो : एक्स
आवेज
सोशल मीडिया पर अपनी डांस और कंटेंट क्रिएशन के लिए मशहूर आवेज दरबार घर के अंदर काफी शांत नजर आ रहे हैं। जिस तरह से बाहर वो अपनी एनर्जी और पॉपुलैरिटी के लिए जाने जाते हैं, वैसा रंग अभी तक शो में दिखाई नहीं दिया। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में आवेज अपनी परफॉर्मेंस और स्ट्रैटेजी से घर के माहौल में नई जान डालेंगे।
नगमा
नगमा मिराजकर भी इस सीजन का हिस्सा बनीं लेकिन शुरुआत के दिनों में वो ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर उनका काफी बड़ा फैन बेस है, फिर भी शो में उनकी मौजूदगी फीकी रही है। फैंस मानते हैं कि अगर नगमा अपने विचार और पर्सनैलिटी को खुलकर सामने लाएं तो वो बिग बॉस हाउस में बड़ी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।
4 of 6
नीलम गिरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीलम गिरी
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी पर्सनालिटी नीलम गिरी भी इस बार घर से अंदर नजर आ रही हैं लेकिन उनका रंग भी अभी पूरी तरह से शो में नजर नहीं आया है। नीलम को बीते दिनों शो में ज्यादा कुछ करते देखा नहीं गया है। हालांकि बीते 1-2 एपिसोड्स से वो मुद्दों का हिस्सा जरूर बन रही हैं लेकिन उनके फैंस उनसे बेहतर करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अशनूर कौर
बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अशनूर कौर ने जब से बिग बॉस में एंट्री की है, तब से उन्हें शांत और ऑब्जर्वर मोड में देखा गया है। घर के कामों में हाथ बंटाने के बावजूद वो कंटेंट क्रिएशन या स्ट्रॉन्ग स्टैंड लेने में पीछे रहीं। दर्शक उनकी मासूम छवि को पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन अब चाहते हैं कि अशनूर भी शो में अपनी पावरफुल साइड दिखाएं।
नतालिया
नतालिया की एंट्री ने शो को एक ग्लैमर टच दिया, लेकिन उनकी गेम स्ट्रैटेजी अभी तक सामने नहीं आई है। वो कई बार कैमरे से दूर या बैकग्राउंड में ही नजर आती हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि नतालिया आने वाले हफ्तों में अपने रिश्तों और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से शो को और मजेदार बनाएंगी।