फिल्म 'बागी 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बागी 2’ में बदल गई हीरोइन, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
‘बागी’ के दो साल 2018 में इसकी अगली कड़ी ‘बागी 2’ आई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रॉनी अपनी कॉलेज की दोस्त की मदद के लिए एक मिशन पर जाता है। जहां वो तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ रुपए की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।