फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoaib Ibrahim: 'बिग बॉस 18' में धमाल मचाने आ रहे शोएब इब्राहिम, शो के अन्य प्रतिभागियों के छुड़ाएंगे छक्के?

Sat, 05 Oct 2024 09:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087
शोएब इब्राहिम एक प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेता हैं, जो अपने करियर में कई सफल धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। अब वे बिग बॉस 18 में अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। सलमान खाने के शो में अभिनेता के शामिल होने पर प्रशंसक भी काफी खुश हैं। अब वे बिग बॉस 18 में अपनी होशियारी और चतुरता के साथ खेल खेलेंगे। अब देखना ये होगा कि वे इस शो में अपने सफर को कितना आगे लेकर जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शोएब से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में, साथ ही यह भी जानेंगे कि उनका टीवी सीरियल से बिग बॉस 18 तक पहुंचने का अब तक का सफर कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087
शोएब इब्राहिम का जन्म 20 जून 1987 में भोपाल में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शोएब अभिनय की ओर आकर्षित हुए और इसमें अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। इब्राहिम ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2009 में इमेजिन टीवी के 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में करण प्रतापसिंह के रूप में की थी, लेकिन उन्हें खास पहचान 'ससुराल सिमर का' टीवी शो से मिली थी। 2011 में शोएब इब्राहिम को कलर्स टीवी पर ससुराल सिमर का में प्रेम भारद्वाज के रूप में मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस शो की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में खूब पहचान मिली। 2013 में, उन्होंने शो छोड़ दिया और फिर उनकी जगह धीरज धूपर ने ले ली।
विज्ञापन

3 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087
अभिनय से तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद 2017 में शोएब इब्राहिम ने अपनी टीवी यात्रा फिर से शुरू की और स्टार प्लस के माध्यम से स्फीयर ओरिजिन्स के प्रोडक्शन 'कोई लौट के आया है' में सुरभि ज्योति के साथ अभिमन्यु और आदित्य सिंह राठौर की दोहरी भूमिकाएं निभाईं। 'ससुराल सिमर का' ने शोएब को सिर्फ इंडस्ट्री में पहचान ही नहीं दिलाई, बल्कि उन्हें इस शो के जरिए जिंदगी की जीवन साथी यानी दीपिका कक्कड़ का साथ भी मिला। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ स्टार प्लस पर डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में भाग लिया।

4 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087
मार्च 2018 में उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग 3 में भाग लिया। उन्हें फिर टीवी शो 'जीत गई तो पिया मोरे' में देखा गया, जहां उन्होंने यशा रूघानी के साथ वरुण बब्बर की भूमिका निभाई। 2018 से 2019 तक शोएब ने कलर्स टीवी पर 'इश्क में मरजावां' में अभिमन्यु के रूप में अभिनय किया। जनवरी 2019 में उन्होंने फिल्म 'बटालियन 609' में कामराज मिश्रा के रूप में बॉलीवुड उद्योग में अपनी शुरुआत की। तीन साल के अंतराल के बाद उन्होंने जुलाई 2022 में स्टार भारत के शो 'अजूनी' में राजवीर सिंह बग्गा के रूप में वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087
शोएब इब्राहिम की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने 2018 में लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ से शादी की। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है और उनका प्यार सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। शोएब अपने परिवार को बहुत महत्व देते हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हैं।बिग बॉस 18 में शोएब की एंट्री ने दर्शकों के बीच काफी हलचल मचा दी है। उनकी चतुराई, रणनीति और अन्य प्रतिभागियों के साथ उनके इंटरैक्शन को देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। शोएब ने अपनी जिंदादिली और सकारात्मकता से शो में एक नया रंग भर दिया है। बिग बॉस 18 में उनका सफर दर्शकों के लिए एक प्रेरणा बन सकता है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे अपनी पहचान बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें