फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Finale: सलमान की लेटलतीफी से परेशान हुए अक्षय कुमार, 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूटिंग किए लौटे

Sun, 19 Jan 2025 08:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार को अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' के सह-कलाकार वीर पहाड़िया के साथ बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग करनी थी। सलमान खान के सेट पर देर से पहुंचने के कारण अभिनेता इस सेगमेंट को फिल्माए बिना ही चले गए।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होने वाला है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ग्रैंड फिनाले पर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'स्काई फोर्स' का प्रचार करने वाले थे और प्रशंसक सभी प्रतियोगियों के साथ अक्षय और सलमान की मस्ती भरी नोकझोंक देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सलमान के स्टूडियो में देर से पहुंचने के कारण अक्षय एपिसोड की शूटिंग किए बिना ही सेट से चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वीर पहाड़िया-अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट से वापस लौटे अक्षय
रिपोर्ट्स के अनुसार, समय के पाबंद होने के कारण अक्षय अपने तय समय पर लगभग 2:15 बजे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, लेकिन तब तक सलमान नहीं आए थे। अक्षय ने सलमान के आने के लिए एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन उनके शेड्यूल में जॉली एलएलबी 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग भी थी, इसलिए एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान से की अक्षय ने बात
रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्षय को सेट पर वापस आने के लिए कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बताया गया कि आखिरकार अक्षय और सलमान ने बात की और अक्षय ने उन्हें बताया कि उन्हें पहले से तय काम के लिए जाना पड़ा। सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह किसी और समय शो पर आएंगे। अब वीर पहाड़िया को अपनी पहली फिल्म का प्रचार अकेले ही करना होगा।

4 of 5
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
कौन बनेगा 'बिग बॉस 18' का विजेता
इस बीच, बिग बॉस 18 के विजेता बनने के लिए छह प्रतिभागी लड़ रहे हैं, जिनमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले में टॉप सिक्स के कई प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, जिनमें कुछ अन्य प्रतियोगी भी शामिल होंगे, जो शो के तीन महीने से अधिक के सफर में बेदखल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
इस दिन रिलीज होगी 'स्काई फोर्स'
स्काई फोर्स की बात करें तो अक्षय और वीर के अलावा इस एक्शन थ्रिलर में सारा अली खान और निमरत कौर भी हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें