अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया है, लेकिन नए कलाकारों की चमक और अजय का स्टारडम, दोनों ही काम न आ सका। फिल्म ओपनिंग डे पर ही धड़ाम हो गई थी। चलिए जानते हैं आज रविवार को कितनी कमाई की।