फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अली गोनी ने बताया बिग बॉस 16 के विनर का नाम, बोले- चाहे तो शर्त लगा लो

Mon, 30 Jan 2023 12:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अली गोनी - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ दर्शकों का फेवरेट शो बन गया है। दर्शक इस शो के हर एपिसोड का पहले से ही इंतजार करते हैं, लेकिन अब दर्शकों को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि बिग बॉस शो अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते कई कलाकार प्रतिक्रिया देने लगे हैं कि कौन विजेता हो सकता है। इसी बीच ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए अली गोनी का दावा है कि 'बिग बॉस 16' प्रियंका चहर चौधरी ही जीतेंगी। 

विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

अभिनेता सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अपने अंतिम पड़ाव में है और यह दर्शकों का काफी मनोरंजन कर चुका है। यह शो जितनी तेजी से अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां बढ़ रही हैं। इस पूरे सीजन में दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे से लड़ते भिड़ते ही देखा है। एक तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच प्यार और दुश्मनी का रिश्ता रहा। वहीं, अर्चना गौतम अचानक से शो से निकाली गईं। सोशल मीडिया पर यह सब चर्चा का विषय बना रहा। अब इसी बीच अली गोनी ने भी शो में विजेता को लेकर नया दावा किया है।

Shah Rukh Khan: 'पठान' रिलीज के बाद पहली बार सामने आए शाहरुख, मन्नत से फैंस को कहा शुक्रिया

विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

अली ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रियंका चौधरी शो जीत सकती है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिग बॉस शो के विजेता के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने बिग बॉस 16 का एक भी एपिसोड नहीं देखा है, लेकिन मैं जितना सोशल मीडिया जानता हूं। मुझे लगता है व्यक्तिगत तौर पर प्रियंका चौधरी यह शो जीतेंगी। मैं किसी की भावनाएं आहत नहीं कर रहा हूं। मुझे शो काफी पसंद है, लेकिन मैं एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं।'
 

I haven’t watched a single episode of bb this year but what all is see on social media jitna I know this show.. I don’t know her personally but Priyanka will win the show.. not hurting anyone’s sentiments I really like stan but experience se Bol raha hu.. ok bye

— Aly Goni (@AlyGoni) January 28, 2023 

 

विज्ञापन

4 of 4
अली गोनी - फोटो : social media

बता दें कि अली गोनी इन दिनों जैस्मिन भसीन को डेट कर रहे हैं। दोनों बिग बॉस 14 से ही साथ में है। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर रखा है। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते है। दोनों काफी मशहूर हैं। अब बात करें बिग बॉस 16 के विजेता की तो यह फिनाले में ही पता चलेगा कि यह शो कौन जीतता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें