शाहरुख खान
- फोटो : social media
फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख भी खुद को रोक नहीं पाए और फैंस का आभार प्रकट करने अपने घर मन्नत की बालकनी में आ गए। शाहरुख को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा लग गया। बता दें कि 'पठान' में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे सितारों ने काम किया है। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आए।