प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो के 10वें हफ्ते की टॉप लिस्ट में नंबर वन पर शिव ठाकरे हैं। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी उन्हें टक्कर दे रही हैं। प्रियंका इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शो में सबसे कम योगदान देने के आरोपी अंकित गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। शो में चौथे नंबर पर सुम्बुल तौकीर खान का कब्जा रहा है। बता दें कि सुम्बुल इस समय घर की कैप्टन भी हैं। उनके साथ टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा भी कैप्टन हैं। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि घर में तीन-तीन रानियां हैं।