दक्षिण कोरिया के मशहूर म्यूजिक बैंड बीटीएस के लाखों फैंस हैं। इसमें किम सियोक जिन, रेपमोन, सुगा, जे होप, जिमिन और वी, जुंगकुक शामिल हैं। हाल ही में बीटीएस बैंड के सबसे उम्रदराज सिंगर किम सियोक जिन ने कुछ समय के लिए अपना म्यूजिक करियर छोड़ने का फैसला किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सिंगर जिन अब माइक छोड़कर बंदूक उठाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने बाल भी कटवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि जिन ने माइक छोड़कर बंदूक क्यों उठाई?