फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'ओवर एक्टर' बुलाने पर शालीन ने दिया कृष्णा को मुंहतोड़ जवाब, ताली बजाने पर मजबूर हुए कंटेस्टेंट

Tue, 07 Feb 2023 07:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा और शालीन - फोटो : social media

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ‘बिग बॉस’ के विजेता को लेकर कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। शो के दर्शकों को फैंस के पास अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर उसे विजेता बनाने के लिए आखिरी हफ्ता ही बचा है। शो के मेकर्स ने फिनाले से पहले कंटेस्टेंट की टेंशन कम करने के लिए कृष्णा अभिषेक को घर में भेजा।

 
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media

हाल ही में, ‘बिग बॉस’ ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया, जिसमें  कृष्णा अभिषेक ‘बिग बॉस’ के घर में जाते नजर आते हैं। फिनाले वीक में जहां निमृत घर से बेघर हो गईं तो कृष्णा अभिषेक आखिरी हफ्ते में कंटेस्टेंट के टेंशन के माहौल को थोड़ा हल्का करने के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में आए। घर में आते ही कृष्णा ने सभी घरवालों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने शिव एमसी स्टैन सहित सभी सदस्यों का मजाक भी उड़ाया।

Celebs: मराठी सिनेमा के वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड में भी जमाया सिक्का, दर्शकों पर चलाया अभिनय का जादू

विज्ञापन

3 of 5
शालीन भनोट - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने कृष्णा अभिषेक के एपिसोड के कई प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। बता दें कि इस प्रोमो में कृष्णा चाची का अवतार लेकर  घर में महिला बनकर जबरदस्ती घुसते हुए नजर आए। जब घर की सिक्योरिटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कृष्णा ने उन्हें ही चकमा दे दिया। घर आते ही कृष्णा  ने घरवालों के साथ खूब सारी मस्ती की, लेकिन इसी कड़ी में जब उन्होंने किसी शख्स का पत्र पढ़कर शालीन को सुनाया और कहा कि राजेश नाम का एक शख्स शालीन से ओवरएक्टिंग की क्लास लेना चाहता है, तो शालीन ने ऐसा जवाब दिया कि घरवालों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://

 

4 of 5
शालीन भनोट - फोटो : social media

बता दें कि जब कृष्णा ने शालीन को ओवरएक्टिंग करने वाला कहा, तो शालीन ने जवाब दिया, 'राजेश जी मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि मुझसे भी एक सीनियर एक्टर हैं, जिन्हें ओवरएक्टिंग में महारथ हासिल है। उनका नाम कृष्णा अभिषेक है, आप उनसे ट्रेनिंग ले सकते हैं। शालीन के इस जवाब को सुनकर घरवाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने एक्टर की हाजिरजवाबी की तारीफ की।’ 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

बता दें कि पिछले हफ्ते निमृत के एविक्शन के बाद अब ‘बिग बॉस’ के घर में सिर्फ पांच फाइनलिस्ट बचे हुए हैं, जो वीकेंड पर सलमान खान के साथ फिनाले में होंगे। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है और कोई एक सदस्य इस ट्रॉफी को जीतकर घर ले जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी को पूरी तरह सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें विनर की गद्दी पर विराजमान होते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें