फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सबसे बड़े पब्लिसिटी स्टंट से उठा पर्दा, अनूप जलोटा-जसलीन की लवस्टोरी फर्जी

Thu, 11 Oct 2018 06:41 AM IST
entertainment desk
विज्ञापन
1 of 5
anup jasleen
बिग बॉस के सीजन 12 के सबसे बड़े पब्लिसिटी स्टंट से पर्दा उठता जा रहा है। amarujala.com आपको कुछ तथ्य बताने जा रहा है, जिसे जानते ही आप भी कहने को मजबूर हो जाएंगे कि अनूप-जसलीन की लव स्टोरी फर्जी है। इसे महज पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर बिग बॉस में शामिल किया गया है। अनूप जलोटा जसलीन से 37 साल बड़े हैं, जिसे लेकर भी दोनों के रिश्तों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल था।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota and jasleen
घर में लव बर्ड के रूप में एंट्री लेने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू की प्रेम-लीला महज एक ड्रामा हो सकती है। बता दें कि अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद धीरे-धीरे इस राज से पर्दा उठने लगा है। ये जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है। अब कहानी में नया ट्विस्ट शिवाशिष और जसलीन के बीच हुई बातों से आया है। बिग बॉस के घर से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जसलीन और शिवाशिष बेड पर लेटे एक दूसरे से बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
jasleen - फोटो : self
शिवाशिष इस दौरान जसलीन से पूछते हैं कि "तुम्हारा और अनूप जी में क्या है"। जिसके जवाब में जसलीन बोलती हैं कि " बहुत सारी बातें हैं जो मैं तुम्हें यहां नहीं बता सकती, शो के बाद सारी बातें बताउंगी", जिसके बाद दोनों जोर से हंसते हैं। जसलीन के पिता केसर मथारू ने अपने  कई इंटरव्यू में कहा है कि बिग बॉस, "अनूप जलोटा को नहीं बल्कि जसलीन को ऑफर किया गया था। जसलीन बिग बॉस के लिए बहुत एक्साइटेड थी। विचित्र जोड़ी की बात थी तो मैंने सोचा अपने भाई के साथ जाएगी। उसी समय अनूप जलोटा का फोन आया तो मैंने उनसे कहा कि आप गुरु शिष्य की जोड़ी में बिग बॉस करें।  

4 of 5
anup jasleen
पहले तो वो नहीं मानें लेकिन बहुत मनाने के बाद मान गए"। उन दोनों के बीच में ऐसा कुछ नहीं है। देखा जाए तो घर में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के बीच में लव कपल जैसी कैमिस्ट्री देखने को नहीं मिली, जसलीन की शिवाशिष की तरफ बढ़ती नजदीकियां इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि जसलीन और अनूप का प्यार महज बिग बॉस में बने रहने के लिए पब्लिसिटी स्टंट था, अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने के बाद जसलीन अनूप के बारे में खास बात करती नजर भी नहीं आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen
डेट पर जाने से पहले जसलीन ने एक ऐसी बात बोल दी जिससे उनके रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे हैं। एक कंटेस्टेंट के पूछने पर कि क्या वो कभी अनूप जलोटा के साथ रोमांटिक डेट पर गई हैं तो जसलीन कहती हैं कि 'अरे नहीं... मैं अनूप जी के साथ कभी रोमांटिक डेट पर नहीं गई हूं।'  अब ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में हैं तो कभी डेट पर क्यों नहीं गए। बिना डेट किए हुए दोनों ने अपना रिश्ता इतना आगे कैसे बढ़ा लिया। किसी को समझने के लिए उसके साथ वक्त बिताना जरूरी है तो जसलीन बिना वक्त बिताए अनूप जलोटा को कैसे इतना समझ पाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें