यूट्यूब सेंसेशन और अभिनेता भुवन बाम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब खबर है कि भुवन अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न्यू टैलेंट को मौका देने वाले हैं। जी हां, एक्टर छोटे शहरों के लोगों को स्क्रिप्टिंग, एडिटिंग, लिरिक्स लिखने और अन्य तकनीकी विभागों में हायर करने वाले हैं, जिससे वो काफी कुछ सीख सके और अपनी प्रतिभा दिखा सकें।