फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirit: दीपिका को बाहर कर संदीप ने चुनी यह एक्ट्रेस, प्रभास के अपोजिट पहली बार आएंगी नजर

Sat, 24 May 2025 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Movie SPIRIT Actress: प्रभास अभिनीत फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण को लिए जाने की चर्चा थी। फिर खबर आई कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। इस बीच मेकर्स ने आज शनिवार को फिल्म की हीरोइन के नाम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
प्रभास-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस ली है। फिर बाद में खबर आई कि दीपिका ने फिल्म छोड़ दी है। हालांकि, दीपिका ने फिल्म छोड़ी या उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया, यह स्पष्ट नहीं है। मगर, इन खबरों के बीच आज शनिवार को 'स्पिरिट' के मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन के नाम का एलान कर दिया है। तृप्ति डिमरी इस फिल्म में फीमेल लीड रोल निभाएंगी।

विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर किया एलान
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी को लिए जाने का एलान किया है। पोस्ट के साथ लिखा है, 'एक दमदार नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी आ गई है! हमें अपनी महत्वाकांक्षी पैन-वर्ल्ड फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें प्रभास लीड रोल कर रहे हैं'। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं।
 

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार के साथ दूसरी बार काम करेंगी तृप्ति 
फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग 2025 में  शुरू होगी। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह नई जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा, निर्माता भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वंगा की तृप्ति के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले तृप्ति उनकी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं।

Alia Bhatt: क्या आलिया भट्ट दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? Cannes लुक देखकर फैंस ने किए सोशल मीडिया पर सवाल?

प्रभास का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे प्रभास
टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स की 'स्पिरिट' को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है। इसमें प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है। इसी साल इसकी शूटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति ने जताई खुशी
तृप्ति डिमरी ने भी फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'बहुत शुक्रगुजार हूं इस विश्वास से भरी यात्रा के लिए'। फैंस तृप्ति को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें