फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Juyal: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में हुई नए एक्टर की एंट्री, फिल्म ‘किल’ से जीत चुका ऑडियंस का दिल

Sat, 24 May 2025 06:37 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Juyal In King: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल फिल्म में नए एक्टर की एंट्री हो चुकी है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
राघव जुयाल और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsrk @raghavjuyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म न सिर्फ इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं, बल्कि अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

फिल्म में हुई नए एक्टर की एंट्री

विज्ञापन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की स्टारकास्ट में अब डांसर, एक्टर और एंकर के तौर पर पहचान बना चुके राघव जुयाल की भी एंट्री हो गई है। राघव इससे पहले फिल्म ‘किंग’ से अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और अब उन्हें शाहरुख और सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। यह खबर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर खुशी से झूम उठे हैं और फिल्म को लेकर उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: King: सुहाना खान के जन्मदिन से पहले 'किंग' पर बड़ा एलान कर सकते हैं सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर दिया संकेत

‘किंग’ के लिए एक्साइटेड हैं फैंस 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, 'किंग' की कास्टिंग प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और निर्माताओं ने हर किरदार के लिए एक मजबूत और अनुभवशील चेहरा चुना है। फिल्म का निर्देशन कर रहे सिद्धार्थ आनंद ने इससे पहले ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी और अब वो ‘किंग’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। 

फिल्म ‘किल’ में किया जबरदस्त काम 
गौरतलब है कि राघव जुयाल को इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘किल’ में जबरदस्त पहचान मिली थी और अब वो न केवल शाहरुख-सुहाना के साथ 'किंग' में नजर आएंगे, बल्कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर जून में नेटफ्लिक्स पर होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रहा ‘सिकंदर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म

सौरभ शुक्ला की भी हो चुकी एंट्री 
हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि अनुभवी अभिनेता सौरभ शुक्ला भी ‘किंग’ का हिस्सा बन चुके हैं और उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सौरभ की मौजूदगी फिल्म की स्टारकास्ट को और भी मजबूत बना रही है।

किंग की शूटिंग हुई शुरू
बता दें ‘किंग’ की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और जल्द ही इसका पहला लुक या टीजर भी सामने आ सकता है। दर्शकों को अब इस फिल्म के हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें