फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने घटाया 'धुरंधर 2' का दबदबा, जानें वीकएंड पर क्या हुआ 'डकैत' का हाल?

Sun, 19 Apr 2026 09:23 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' ने दस्तक दी है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। जानिए 'धुरंधर 2' पर इस फिल्म की कमाई का कितना असर पड़ा है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक महीने से फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी। इस बीच 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई है। पहले दिन के बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'भूत बंगला' का बढ़ा कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, हालांकि इसने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म के आगे 'धुरंधर 2' की कमाई कम हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का टोटल कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भले ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई हो लेकिन यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रिलीज के इतने दिनों के बाद इतना कलेक्शन करना बड़ी बात है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1110.47 करोड़ रुपये हो चुका है।

Who is sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं पर है पकड़, 30 प्रतियोगियों को हराकर बनीं मिस इंडिया 2026

4 of 5
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' की कमाई
पैन इंडिया फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म शुरू से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। शनिवार को इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने सिर्फ 90 लाख रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर ने अदाकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को वीकएंड पर एक बार फिर फायदा मिला है। शनिवार को इसने 1.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 83 लाख रुपये थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नेट कलेक्शन 62.66 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें