फिल्म भोला
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'भोला' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन के बाद तब्बू का पुलिस ऑफिसर लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।