भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के साथ ही उनकी फिल्में और भोजपुरी गाने भी दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। इस साल पवन सिंह, रितेश पांडे, चंदन चंचल और खेसारी लाल यादव के गानों ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई। हलांकि, भोजपुरी के सभी गायकों के गानों ने अपना जलवा बिखेरा, लेकिन सुपरस्टार पवन सिंह यादव और खेसारी लाल यादव के कुछ गानों ने तो 100 मिनियन का आकड़ा भी पार कर लिया। खेसारी लाल के दो गानों ने तो इस साल टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह बनाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन गानों के बारे में, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं...