फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: अक्षरा के MMS लीक से पवन-खेसारी तक, इस साल इन विवादों की गिरफ्त में रहा भोजपुरी सिनेमा

Sun, 25 Dec 2022 08:21 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी सिनेमा के सितारे - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सिनेमा के सितारे अपनी फिल्मों और अदाकारी को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। ये कलाकार अपनी फिल्मों को लेकर जितने चर्चा में रहते हैं, उतने ही विवादों में भी घिरे रहते हैं। कभी-कभी तो ये विवाद इस हद तक होते हैं कि कलाकार एक-दूसरे को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से घेरते रहते हैं और उनके बीच की जुबानी जंग हद से आगे निकल जाती है। इतना ही नहीं, कुछ विवाद जातिवाद का रूप भी ले लेते हैं। आज हम आपको इस खबर में बता रहे हैं भोजपुरी जगत के उन बड़े विवादों के बारे में, जो इस साल चर्चा में रहे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह का आता है। अक्षरा का नाम अक्सर विवादों में घिरा ही रहता है। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इंटरनेट पर इस वीडियो को अक्षरा का एमएमएस बताया गया था। हालांकि, बाद में यह वीडियो फर्जी निकला। एमएमएस विवाद अभी शांत हुआ नहीं था कि अभिनेत्री एक नए विवाद में फंस गईं। नवंबर में पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार होने के पोस्टर लगा दिए थे। दरअसल, यह मामला साल 2021 का था। कोरोना काल में अक्षरा बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसमें कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। इसके बाद मुन्ना के साथ अक्षरा के खिलाफ भी गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था।

Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
विज्ञापन

3 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उतना ही वह विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खेसारी लाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जूते पहनकर मंदिर के गेट पर लात मारते दिखे। इस वीडियो पर काफी विवाद भी हुआ। बाद में कहा गया कि वायरल वीडियो शूटिंग का हिस्सा था। वहीं, विवाद को देखते हुए खेसारी लाल ने भी सफाई दी थी।

Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

4 of 6
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह और अक्षरा सिंह
पवन सिंह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता की दो शादी हो चुकी हैं। अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति से भी उनके तलाक की खबरें हैं। इससे पहले पवन सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही दोनों का रिश्ता टूट गया। पवन से अलग होने के बाद अक्षरा ने अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, अक्षरा ने पवन पर केस भी किया। साथ ही, उनका करियर बर्बाद करने, शादी के बाद भी संबंध रखने और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता! भड़के यूजर्स ने सलमान खान और मेकर्स को लताड़ा
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पी राज
इस साल शिल्पी राज भी विवादों का शिकार हुईं। दरअसल, कुछ महीने पहले शिल्पी राज का एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इस विवाद के बाद शिल्पी राज को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

Vivek Agnihotri: वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के साथ सैर पर निकले विवेक, यूजर्स बोले- टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह और खेसारी लाल
भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच अक्सर ही विवाद होता है। आए दिन दोनों एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान देते हैं। कुछ महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि केस भी दर्ज हो गया। दरअसल, पवन के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव और उनके परिवार के खिलाफ काफी अश्लील बातें कहीं। इस पर खेसारी भड़क गए और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। इसके बाद खेसारी लाल ने इस मसले को जातिवाद से जोड़ दिया। बता दें कि कई आयोजनों में खेसारी और पवन एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी कर चुके हैं।

कैजुअल वियर में भी हॉटनेस का तड़का लगाती हैं मोनालिसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें