फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा इन अभिनेत्रियों का टीवी से है गहरा नाता, इंडस्ट्री को छोड़ छोटे पर्दे पर आजमाई किस्मत

Tue, 03 Oct 2023 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
 बॉलीवुड के बाद टीवी जगत ही दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बरोरता है। टीवी के कलाकारों का उनके फैंस से बेहद गहरा रिश्ता होता है क्योंकि यह कलाकार हर रोज अपने फैंस का स्क्रीन पर मनोरंजन करते हैं। ऐसे में टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में साउथ की फिल्मों में हाथ आजमाया था, लेकिन आज हम आपको उन टीवी हसीनाओं से रूबरू करवाएंगे, जिनका नाता भोजपुरी सिनेमा से है। इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई है।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
'उतरन' और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई ने अपनी करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। रश्मि को 'गब्बर सिंह' से लेकर 'बलमा बड़ा नादान' जैसी भोजपुरी फिल्मों में देखा गया है, लेकिन अभिनेत्री को 'उतरन' की तपस्या बनकर ही लोकप्रियता हासिल हुई थी।

OMG 2: ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा ओएमजी 2 का अनकट वर्जन, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
छवि पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
छवि पांडे
सीरियल 'अनुपमा' से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली छवि पांडे ने भी अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से ही की थी।  उन्होंने निरहुआ के साथ फिल्म 'बिदेसिया' और 'राउडी पुलिस' फिल्म में काम किया है।
 

OMG 2: ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा ओएमजी 2 का अनकट वर्जन, निर्देशक अमित राय ने किया खुलासा


 

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली मोनालिसा भी टीवी जगत का हिस्सा रह चुकी हैं। मोनालिसा ने अब अपना सारा ध्यान टीवी शो पर ही केंद्रित किया हुआ है। बता दें कि मोनालिसा नजर और 'बेकाबू' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
सीरियल कसौटी जिंदगी की' से दर्शकों के बीच  जबरदस्त पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी भी भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'हमार सैंया हिंदुस्तानी' और 'ऐ भौजी के सिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें