भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों की भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गानों को आवाज देने वाली गायिका कौन हैं। भोजपुरी सिनेमा और गानों को सफल बनाने में प्लेबैक सिंगर का बड़ा योगदान होता है। आज हम आपको उन पांच गायिकाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके बिना भोजपुरी सिनेमा अधूरा है।