फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Stars: हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं ये भोजपुरी कलाकार, एक ने बीते वर्ष पुलिस ऑफिसर बन जमाया रंग

Tue, 15 Apr 2025 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Stars Worked In Bollywood: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे बॉलीवुड में अपने अभिनय से तारीफ बटोर चुके हैं। जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
मनोज तिवारी-मोनालिसा-रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्सर एक इंडस्ट्री के सितारे दूसरी इंडस्ट्री में अवसर मिलने पर अभिनय का दम जरूर दिखाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे साउथ में काम करते हैं तो साउथ के सितारे बॉलीवुड में धाक जमा रहे हैं। इस मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं। भोजपुरी सिने जगत की कई चर्चित हस्तियां बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@manojtiwari.mp
मनोज तिवारी
अभिनेता और गायक से नेता बने मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा बॉलीवुड में भी वे अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। मनोज तिवारी ने भगत सिंह पर एक बनी फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' में काम किया था। 2002 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल और अमृता सिंह जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारे शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 7
विजय आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विनय आनंद
विनय आनंद भी भोजपुरी इंडस्ट्री का ऐसा नाम है, जिन्हें हिंदी सिनेमा में भी पहचाना जाता है। वे 'आमदानी अठानी खारचा रुपैया' और 'दिल ने फिर याद किया' फिल्म में नजर आ चुके हैं। बता दें कि विनय बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के रिश्तेदार हैं और उन्होंने लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिमरन की बहन ज्योति आनंद से शादी की है।

4 of 7
अवधेश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@awdheshmishraofficial
अवधेश मिश्रा
अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवडु फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ चुके हैं। भोजपुरी स्टार ने जब्बार सिंह नाम का किरदार निभाया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, मल्लिका शेरावत, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और ओम पुरी जैसे लोकप्रिय कलाकार शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 7
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslimonalisa
मोनालिसा
मोनालिसा के नाम से मशहूर अंतरा बिस्वास ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री 2005 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'ब्लैकमेल' में एक आइटम नंबर में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें गोविंदा अभिनीत 'मनी है तो हनी है' में भी एक छोटा सा किरदार निभाते हुए देखा गया था।

यह खबर भी पढें:
Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने खुद के लिए की भावुक पोस्ट, लिखा- जिंदगी एक तूफान है...
विज्ञापन

6 of 7
लापता लेडीज में रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री में जितने लोकप्रिय हैं, हिंदी सिनेमा में भी उनका उतना ही रुतबा है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें 'तेरे नाम', 'बुलेट राजा', 'लक' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। बीते वर्ष उन्हें किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में इंस्पेक्टर श्याम मनोहर की भूमिका में देखा गया। इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया।

यह खबर भी पढें:
SSMB29: रोम में वेकेशन मनाकर हैदराबाद लौटे महेश बाबू, फिर से शुरू होगी राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ shubhi_sharma_official
शुभी शर्मा
शुभी शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम बैक' के एक गाने में काम कर चुकी हैं।

यह खबर भी पढें:
Soha Ali Khan: सोहा का खुलासा, बोलीं- उनके जन्म के समय पिता मंसूर अली खान अस्पताल में चिल्ला रहे थे, जानिए वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें