फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: छोटे बजट में बनीं भोजपुरी की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Wed, 01 Feb 2023 10:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी फिल्म - फोटो : Social media

आज के समय में भोजपुरी सिनेमा का काफी बोलबाला है। भोजपुरी फिल्में छोटे बजट और कम समय में तैयार की जाती हैं। ऐसे में एक के बाद एक भोजपुरी की फिल्में रिलीज होती रहती हैं और इन फिल्मों को खूब सफलता भी मिलती रही है। फैंस अपने फेवरेट अभिनेता की फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा को देखने वाले लोगों की संख्या काफी बड़ी है। ऐसे में भोजपुरी में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनका बजट तो काफी कम था, लेकिन रिलीज होने के बाद इन फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की। ऐसी ही कुछ सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ससुरा बड़ा पैसा वाला’ - फोटो : social media

‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’
भोजपुरी की कई फिल्में हैं, जो कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती नजर आती हैं। साल 2003 में आई मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये था। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

विज्ञापन

3 of 5
गंगा - फोटो : social media
‘गंगा’
भोजपुरी की एक दूसरी फिल्म ‘गंगा’ है, जिसमें बिग बी अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी और नगमा भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की कमाई की थी और भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।
 

4 of 5
प्रतिज्ञा - फोटो : social media
प्रतिज्ञा
भोजपुरी की तीसरी फिल्म प्रतिज्ञा है। यह फिल्म 2008 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म प्रतिज्ञा 78 लाख के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे। उस वक्त इस फिल्म का क्रेज हर तरफ था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म बॉर्डर - फोटो : social media
बॉर्डर
भोजपुरी की चौथी फिल्म बॉर्डर है, जो  2018 में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। यह फिल्म बेहद कम बजट में बनी थी, लेकिन रिलीज होने के बाद 19 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको पीछे छोड़ दिया था। यह फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ की हिट फिल्मों में गिना जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें