अक्षरा ने साझा किया वीडियो
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए कल बुधवार को 38 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बीच आज मंगलवार को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे एक पार्टी विशेष के लिए वोट देने की अपील करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री पार्टी की योजनाओं की तारीफ कर रही हैं।
आ गईं ट्रोल के निशाने पर
अक्षरा सिंह ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वे पीले रंग की साड़ी पहने हंसती-मुस्कुराती बता रही हैं कि किस पार्टी को वोट दें। इसके साथ उन्होंने लंबा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'अब वक्त है नए सपनों और नए विकास की राह चुनने का! झारखंड के युवाओं और महिलाओं के सपने अब होंगे पूरे!' इसके बाद उन्होंने पार्टी की कुछ याजनाओं का जिक्र करते हुए वोट देने की अपील की है। इसके बाद वे ट्रोल के निशाने पर आ गई हैं।
क्या कह रहे यूजर्स?
अभिनेत्री के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तुम भी नेता बन गईं? अब अनफॉलो करने का समय आ गया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सीधे-सीधे कहो ने भाजपा को वोट देना है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाजपा को सपोर्ट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है'।
Sobhita Dhulipala Wedding: शोभिता धुलिपाला के शादी के जोड़े में दिखेगी परंपराओं की झलक, ऐसा होगा डिजाइन
पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च में आईं नजर
अक्षरा सिंह हाल ही में अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं। इस फिल्म का ट्रेलर पटना में भव्य स्तर पर रिलीज हुई। इस दौरान अक्षरा सिंह ने अपने डांस से इवेंट में चार चांद लगाए।