निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पेशे से आईटी प्रोफेशनल अशोक प्रसाद अभिषेक ने बडी धूमधाम से बीते साल अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी। अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म के लिए उन्होंने सबसे पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपनी फिल्म के लिए साइन किया और दिनेश लाल यादव निरहुआ की बायोपिक 'अभिनेता से राजनेता' बनाने की घोषणा की, इस फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी उन्होंने संतोष मिश्रा को दी जो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अब तक 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा है काशी', 'बॉर्डर' सहित कई भोजपुरी फिल्में बना चुके हैं।