फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav: इस अल्बम को गाकर 'निरहुआ' बने थे दिनेश लाल यादव, फिर ऐसे बने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार

Thu, 02 Feb 2023 10:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। इसके साथ ही वह अब राजनीति में भी सक्रिय हैं। आज निरहुआ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। निरहुआ एक अभिनेता के साथ-साथ अच्छे गायक भी हैं। आज भले ही निरहुआ आलीशान जीवन जी रहे हों, लेकिन उन्हें यह सब काफी संघर्षों के बाद हासिल हुआ है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए निरहुआ को कई परेशानियों से गुजरना पड़ा। अभिनेता 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। निरहुआ का जन्म 1979 में हुआ था। आज वह 44 साल के हो चुके हैं। चलिए निरहुआ के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं वह कैसे बने भोजपुरी के सुपरस्टार...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत के लिए छोड़ी पढ़ाई
निरहुआ बचपन से ही संगीत में माहिर थे। संगीत के वह इतने दीवाने थे कि इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। निरहुआ ने अपने चचेरे भाई विजय लाल से ही संगीत सीखा था। निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत संगीत से ही की थी। इसके बाद उन्होंने शादी पार्टी में गाना बजाना शुरू किया। कई बार किसी प्रोग्राम में रात भर गाना गाने के बाद भी उन्हें पैसे तक नहीं मिलते थे। कई बार निरहुआ खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि पैसे की तंगी की वजह से वह अपने सिर पर हारमोनियम लेकर कई दिनों तक पैदल चलते थे।
Prime Video: फरवरी में मिलेगा थ्रिलर-सस्पेंस का डबल डोज, प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
 
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram
दिनेश ऐसे बने निरहुआ
इसके बाद निरहुआ की जिंदगी ने करवट मारी और यहां से उनके स्टार बनने का सफर शुरू हुआ। दरअसल, साल 2001 में जब दिनेश लाल यादव के पिता का निधन हुआ तो घर की सारी जिम्मेदारी अभिनेता पर आ गई। इसके बाद उन्होंने अपना एल्बम निकालना शुरू किया। उनके पहले एल्बम का नाम था 'बुढ़वा में दम बा।' इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा एल्बम 'निरहुआ नाम है' निकाला। फिर, 'निरहुआ सटल रहा' एल्बम को टी सीरीज ने रिलीज किया। यह एल्बम इतना हिट साबित हुआ कि दिनेश लाल यादव का नाम ही 'निरहुआ' पड़ गया। इसके बाद से भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव को सभी निरहुआ के नाम से जानने लगे।
Abhishek Bachahan: क्या ऐश्वर्या पर कभी बंदिश लगाई? जब अभिषेक से पूछा गया तीखा सवाल, जानें अभिनेता ने क्या कहा
विज्ञापन

4 of 4
निरहुआ
निरहुआ ऐसे बने सुपरस्टार
गायकी की दुनिया में निरहुआ धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच 2005 में वह मुंबई पहुंचे। वहां उन्होंने एक निर्देशक के कहने पर फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' के दो गाने गाए और इस फिल्म में अभिनय भी किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हो गई और उसके बाद निरहुआ को सपोर्टिंग रोल ऑफर होने लगे, लेकिन निरहुआ को तो हीरो बनना था। उन्हें फिल्मों में लीड रोल चाहिए था। बतौर हीरो उन्होंने फिल्म की 'निरहुआ रिक्शावाला', जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और रातों-रात निरहुआ को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद निरहुआ के नाम से ही कई फिल्में आईं, जैसे 'निरहुआ चलल ससुराल', 'निरहुआ बनल डॉन', 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला 2।' यह सभी फिल्में सुपरहिट रहीं। आज अपनी मेहनत के दम पर निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं।
Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें