फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2022: मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक, बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा भोजपुरी सितारे

Mon, 14 Nov 2022 01:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
Children's Day 2022: बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी तेजी से अपना दायरा बढ़ा रही है। फिल्मों और गानों के अलावा यहां के कलाकार भी दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। मोनालिसा हो या फिर दिनेश लाल यादव, सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि चिल्ड्रन्स डे के मौके पर हम आपको इन कलाकरों के बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
मोनालिसा, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल में मोनालिसा के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अभिनेत्री बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहीं मोनालिसा की फैन फॉलोइंग तब बढ़ी जब उन्होंने ने टीवी के विवादित शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहीं है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले आम्रपाली दुबे कई टीवी रिएलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

4 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
मुंबई में जन्मी भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने साल 2003 में मनोज तिवारी अभिनीत 'ससुराल बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद अभिनेत्री एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आते चली गईं। अभी तक रानी चटर्जी ने 'रानी नंबर 786', 'देवरा बड़ा सतावेला' और 'सीता' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
काजल राघवानी
2013 में फिल्म 'रिहाई' से भोजपुरी में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी की भी फैन फालोइंग किसी से कम नहीं है। अभिनेत्री अब तक रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव जैसे कई टॉप एक्ट्रेस के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तोता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जन्म गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता को उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चूका है। बता दें कि निरहुआ अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से सांसद का चुनाव भी जीत चुके हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें