रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं रानी चटर्जी की। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्शन क्वीन रानी अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन अवतार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्मों के शीर्षक भी उन्हीं के नाम पर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री का असली नाम रानी नहीं है। रानी का असली नाम साहिबा अंसारी है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रानी के नाम बदलने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, रानी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसके एक सीन में रानी को मंदिर की चौखट पर माथा टेकना था। ऐसे में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब उन्होंने अभिनेत्री के नाम के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने सोचा कि उनके मुस्लिम नाम से कोई हंगामा खड़ा न हो जाए। ऐसे में उन्होंने अभिनेत्री का नाम रानी बता दिया, क्योंकि उस वक्त रानी मुखर्जी काफी मशहूर थीं। वहीं, जब रानी के सरनेम को लेकर सवाल किया गया तो निर्देशक ने रानी चटर्जी बता दिया, तब से अभिनेत्री रानी चटर्जी के नाम से पहचानी जाने लगीं।