मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बना पाना इतना आसान नहीं होता। कुछ लोगों को इसमें वर्षों लग जाते हैं, तो कुछ लोग अपनी राह आसानी से बना लेते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं, जो इंडस्ट्री में आने के बाद अपने नाम को बदल देते हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और वह अपने असली नाम को बदल चुके हैं। हर सितारे के नाम बदलने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने अपना नाम बदला और उसकी पीछे की वजह क्या थी...