खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय भी करते हैं, साथ ही बतौर सिंगर भी एक्टिव रहते हैं।खुद के सिंगल वीडियो सॉन्ग भी अकसर निकालते रहते हैं। इसके अलावा अकसर कई कारणों से विवाद में भी रहते हैं। हाल ही में इस भोजपुरी स्टार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने दर्द को बयां कर रहे हैं।