भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित इन दिनों अपने अलग अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न तो अभिनेत्री की कोई फिल्म आने वाली है और न ही उन्होंने कोई ऐसा बयान या पोस्ट साझा किया। असल में वह अपने ग्लैमरस अवतार को छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं, जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। प्रियंका पंडित का ये अंदाज देख फैंस को पसंद आ रहा है और वे उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।