आज हमारा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस महोत्सव पर चारों ओर देशभक्ति का जुनून छाया हुआ है। बॉलीवुड में तो कई ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं, जो देशभक्ति के जुनून को दिखाती हैं, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। हिंदी फिल्मों की तरह ही भोजपुरी में भी देशभक्ति से भरपूर फिल्में देखने को मिलती हैं। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई नामी सितारे हैं, जिन्होंने देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई हैं। अपनी फिल्मों के द्वारा वह दर्शकों में देशभक्ति का अलख जलाने में भी कामयाब हुए हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उन भोजपुरी फिल्मों के बारे में,जो इस गणतंत्र दिवस पर आपको देशभक्ति में लीन कर देंगी।