फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: 'कास्टिंग काउच' की शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, निर्देशक-निर्माताओं पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

Fri, 07 Apr 2023 06:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
आज भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां दुनिया भर में नाम कमा रही हैं। उनकी दमदार अदाकारी फैंस को खूब पसंद आती है। वे करोड़ों फैंस को अपनी अदाओं का दीवाना बना चुकी हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो आज बहुत लोकप्रिय हो चुकी हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज भले ही वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियां हैं, लेकिन कभी उन्हें कास्टिंग काउच की शिकार होना पड़ा। इस बारे में अभिनेत्रियां खुद खुलासा कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जब उन्हें कास्टिंग काउच के दर्द से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का। मोनालिसा ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन आज भी उनकी अदाओं का जलवा सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री में फैंस को देखने को मिलता है। दिन-ब-दिन उनके फैंस की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मोनालिसा ने खुलासा किया था कि जब वह अपना करियर बनाने मुंबई आईं, तब उन्हें फिल्मों में काम के बदले कंप्रोमाइज करने के लिए कहा गया। इसके लिए मना करने पर उन्हें किसी ने फिल्मों में काम नहीं दिया और मजबूरन उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। कई बार वह कास्टिंग काउच की शिकार हुईं।

Vivek Agnihotri: फ्लॉप फिल्म देकर मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स पर बरसे विवेक, बोले- बॉलीवुड का बुरा दौर फिर शुरू
विज्ञापन

3 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी

इस लिस्ट में अगला नाम आता है रानी चटर्जी का। रानी आज भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। रानी ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया था कि शुरुआत में कई क्षेत्रीय सिनेमा निर्देशकों ने उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी, जिस कारण उन्हें कास्टिंग काउच के दर्द से भी गुजरना पड़ा। इसके साथ ही रानी बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने साजिद पर 'मी टू' का आरोप लगाया था।

Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया

4 of 6
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पाखी हेगड़े

भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुकीं पाखी हेगड़े भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाखी भोजपुरी सिनेमा की जान हुआ करती थीं। उन्होंने भी एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत कुछ दिया, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें अपना नाम और पहचान बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। निर्देशक काम के बदले समझौते की बात करते थे और मना करने पर कास्टिंग काउच की शिकार होना पड़ता था, जल्दी फिल्में नहीं मिलती थीं और खाली बैठे रहने पर डिप्रेशन होता था।

Tabu: 'कैथी' से इस तरह अलग है 'भोला', तब्बू ने फिल्म में निभाए पुलिस के किरदार की चुनौतियों का किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
पूनम दुबे - फोटो : social media
पूनम दुबे

भोजपुरी की बोल्ड बाला पूनम दुबे भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। इन दिनों वह इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। काम मांगने पर निर्देशक शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखते थे। हालांकि, उन्होंने कभी उनकी बात नहीं मानी, जिस कारण उन्हें रातों-रात फिल्मों से हटा दिया जाता था। उन्होंने किसी भी तरह के समझौते से इंकार कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में नाम कमाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन आज वह सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं।

Zeenat Aman: जीनत अमान ने पुरानी तस्वीर साझा कर परवीन बाबी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम दोस्त नहीं थे लेकिन...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह आज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपनी दमदार अदाकारी से वह लोगों को दीवाना बना देती हैं। पवन सिंह और अक्षरा के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। इसके बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि पवन से ब्रेकअप के बाद उन्हें कई बार कास्टिंग काउच की शिकार होना पड़ा। उनकी पहचान के जरिए वह अभिनेत्री को फिल्मों से बाहर करवा देते थे। कोई डायरेक्टर उन्हें काम देने के लिए राजी नहीं था और उन्हें काफी समय तक बेरोजगार रहना पड़ा। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला और अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

Bhojpuri: सोशल मीडिया यूजर्स पर छाया भोजपुरी गानों का खुमार, फैंस से लेकर सेलेब्रिटी भी बनाते हैं इन पर रील्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें